फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गड़बड़ी करने वालों को छोड़ना नहीं, कुंडी खटकाओ टीम का करना सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। जनपद में 13 मई को होने वाले मतदान और इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांगरूम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में आयोजित ब्रीफिंग में डीएम एमपी सिंह ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया जाए। चुनाव में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा न जाए। उन्होंने कहा कि हर गांव में कुंडी खटकाओ टीम बनाई गई है। इस टीम का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है।
संबंधित गांवों में यह टीम भ्रमण करेगी और पुलिस बल इस टीम को सहयोग करें। एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि पाेलिंग पार्टियों की रवानगी रविवार को होगी। पुलिस बल अपनी अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ही रवाना होंगे। पोलिंग बूथों पर सुबह साढ़े पांच बजे से मॉकपोल शुरू होगा। इसलिए पुलिस बल साढ़े पांच बजे तक तैयार होकर मुस्तैदी से ड्यूटी पर लग जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस बल किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। भोजन, नाश्ता आदि का प्रबंध प्रशासन और पुलिस के स्तर से किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र और सभी क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही अलग-अलग जनपदों से भी पुलिस कर्मी आए हैं। इतना ही नहीं सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स (सीपीएमएफ), पंजाब पुुलिस, सीमा सुरक्षा बल, सीआरपी के साथ ही तेलंगाना स्टेट पुलिस ने भी जनपद में डेरा डाला है।सीपीएमएफ की 29 कंपनी और दो प्लाटून जिले में लगाई गई हैं।
एक कंपनी में सौ जवान और एक प्लाटून में तीस जवान होते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो 2960 सीपीएमएफ के जवान और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसी तरह पीएसी की एक कंपनी औरदो प्लाटून जिले में आई हैं। तकरीबन 166 जवान पीएसी के भी जनपद में तैनात किए गए हैं। हरदोई और गैर जनपद के 727 निरीक्षक और उपनिरीक्षक, 7521 दीवान और सिपाही व 5688 होमगार्ड भी शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें