फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध किसान के अभिलेख लिए, सुस्ती पर केंद्र प्रभारियों को फटकार

विज्ञापन
मंडी में सड़क किनारे व्यापारी का माल लगा मिलने पर दिशा निर्देश देते डीएम अविनाश कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार ने मंगलवार को शहर स्थित गल्ला मंडी व मंडी में संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी में जाम मिलने व सड़क किनारे तक अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जताई। संबंधित व्यापारियों पर रिपोर्ट के निर्देश दिए। डीएम ने खरीद में सुस्ती पर कहा कि केंद्र पर हर कांटे पर 300 क्विंटल की खरीद सुनिश्चित कराई जाए। एक संदिग्ध किसान के अभिलेख कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

मंडी पहुंचे डीएम अविनाश कुमार ने गेट पर ही गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों के साथ पैदल ही मंडी का भ्रमण किया। रास्ते में आड़े तिरछे ट्रक खड़े मिलने व फड़ों के आगे तक बेतरतीब ढंग से धान के ढेर लगने मिलने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। मंडी में टिन शेड के आगे व्यापारियों का मला लगा मिलने पर पूछताछ की तो सचिव बबलू लाल ने बताया कि व्यापारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है।
इसके बाद भी जगह खाली न किए जाने की बात पता चलने पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद को दोनों व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने मंडी, आरएफसी, पीसीएफ व पीसीयू के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग सभी केंद्रों पर खरीद की रफ्तार सुस्त मिली। इस पर डीएम ने डिप्टी आरएमओ व केंद्र प्रभारियों से कहा कि हर कांटे पर तीन सौ क्विंटल की तौल हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्रों पर मौजूद किसानों से वार्ता कर विक्रय में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पीसीयू के एक क्रय केंद्र पर पूछताछ के दौरान एक किसान के प्रतिनिधि पर संदेह होने पर डीएम ने अभिलेख कब्जे में ले लिए और सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे व सचिव बबलू लाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें