फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97000 पदों पर शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, जुलूस पर रोक

विज्ञापन
मांगों को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन करते डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। 97,000 पदों पर शिक्षक भर्ती कराने की मांग कर शुक्रवार को डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षुओं ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के बिना अनुमति जुलूस लेकर भाजपा कार्यालय तक जाने की तैयारी देखकर अफसरों ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षु अखिलेश कुमार, रजत कुमार सिंह, देवार्चन मिश्रा व शैलेंद्र आदि ने बताया कि प्रदेश में 1,73,795 प्राथमिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनमें 97,000 पदों पर नई भर्ती की जाए।
आरोप लगाया कि 2017 से अब तक डीएलएड पूर्ण कर चुके 21 लाख टेट (टीईटी) व सीटेट उत्तीर्ण एक भी अभ्यर्थी को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में मौका नहीं मिला है। इसके विरोध में पैदल मार्च निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के भाजपा कार्यालय जुलूस लेकर जाने की जानकारी पाकर सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता, सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक लगा दी। उन्हें समझाकर ज्ञापन लिया। इस मौके पर रूही, विजय सिंह, शैलेंद्र, रजत कुमार, स्नेहलता, भावना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें