फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोमती में भैंस नहलाने गए युवक का तीसरे दिन गोताखोरों ने निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बीते रविवार शाम गोमती नदी में भैंस नहलाने गए महड़ौरा गांव निवासी युवक का शव मंगलवार सुबह गोताखोरों ने घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर से बरामद कर लिया। घटना को लेकर शुरुआती दौर में परिजनों ने आरोप लगाए, लेकिन तहरीर में इसका कोई जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन

महड़ौरा निवासी प्रभात कुमार उर्फ पिंटू (30) मजदूरी करते थे। एक अप्रैल से वह बरगदिया निवासी वीरेंद्र वाजपेयी के यहां काम कर रहे थे। वीरेंद्र के मवेशियों को चारा-पानी के साथ ही उनकी सीमेंट-सरिया की दुकान पर भी पिंटू काम करते थे। वीरेंद्र के मुताबिक रविवार शाम गांव से कुछ ही दूरी पर गोमती नदी में भैंस नहलाने के लिए पिंटू गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए तो वीरेंद्र ने पिंटू के परिजनों को सूचना दी। वीरेंद्र और पिंटू के परिजनों ने उनकी तलाश की। कोई सुराग न लगने पर सोमवार रात बेनीगंज कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।
सीओ संतोष सिंह के निर्देश पर मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे से गोताखोरों को बुलाकर गोमती नदी में उतारा गया। जिस स्थान पर पिंटू डूबे थे वहां से लगभग पांच सौ मीटर दूर बरगदिया पुल के पास उनका शव गोताखोरों ने खोज लिया। मृतक छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में डूबने से पिंटू की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें