फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से जिला मुख्यालय पहुंचा होगा आसान

Thu, 25 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
buses - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। परिवहन विभाग की ओर से ग्रामीण जनता को सहूलियत देने के लिए विभिन्न रूटों पर 38 रोडवेज बसेें बढ़ाई गई हैं। इससे सड़क किनारे के 121 गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ा गया है। इन गांवों में रोडवेज बस का स्टापेज बनाया गया है। इससे करीब तीन लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज त्रिवेदी ने बताया कि हरदोई क्षेत्र में विभिन्न रुटों पर अभी तक केवल 94 रोडवेज बसाें का संचालन होता था, मई के प्रथम सप्ताह से रोडवेज बसों के बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक 38 रोडवेज बसें बढ़ाई जा चुकी है। रोडवेज बसों की संख्या 132 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नए रुटों के 121 गांवों को जोड़ा गया है, जहां पर रोडवेज बस स्टाप बनाए गए हैं। जिसमें श्रीमऊ से भदार होते हुए हरदोई आने वाली रोडवेज बस घटकना, बखरिया, बम्टापुर, चिलोर, ककरा, मानीमऊ, बरंडारी, कैरवाई, निकारी अंडरमऊ, बेहटाहरी, बसौली, कनरपुर, चन्सौरा, मतनी, औरेनी, भदार, कुचिला, मगरानी, नंदना, मछेरिया, श्रीमऊ, दहेलिया से हरदोई आने वाली रोडवेज बस ईशेपुर, धनियामऊ, चांदापुर, जोधनपुरवा, भभूतीपुरवा, सूरजपुर, परचोली, बढईयनपुरवा, पलिया, जुगापुरवा, कीर्तियापुर, दयालपुर, टिकाहर, बेडीजोर, खरुद्दीनपुर, स्माइलपुर, बेसारा, कपूरारतन, दहेलिया, पिहानी से हरदोई आने वाली रोडवेज बस मंसूरनगर, कनपुरवा, लोखडपदा, कुलौहरा, छुट्टूपुरवा, बाजिदनगर, सरेहदू, काशीपुरवा, दहेलिया, महेलिया, अकेला, हंसापुरवा, झाबरपरवा, राभा, अब्दुलानगर, नेवादा, नारीखेड़ा, रेलाखेड़ा, सैदापुर, कुवरपुर  वसीठ, गौरिया, कैमापुर, सरावर, जरौना, कुअरपुर बघेल, सल्लिया, कुतुबनगर से हरदोई चलने वाली रोडवेज बस बाजिदपुर, महमदपुर, महुआचाचर, बर्रासराय, अमेठिया, मशीन, रमआपुर, दधनामऊ, कुंवरपुर, कुतुबनगर, दवगवां, गौरासी, तिलकपुर, ढल्लिया, उसरी, बरौली, भैसरी, थोकखाला, नयागांव, मामपुर, आदमपुर, शाहीपुर, गुलेरिया, पिपरी, भरावन, शिहोना, सखौना, नानकोटरा, सारीपुर, अलीनगर, बड़ागांव से खरगरपुर होते हुए हरदोई आने वाली रोडवेज बस खरगपुर, देउसी, हूसपुर, महमदपुर, कथरा, चीतापुर, अंतर, सिद्धेपुरनगरा, गंगेपुर रबियापुर, धरमपुर, बड़ागांव, बारी, चाउपुर, ईशेपुर, धनियामऊ, चांदापुर, धरमपुर, सरेसर, नगिया, सरजूपुर, खसौरा, मलौथा, भूसेहरा होते हुए जिला मुख्यालय आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोडवेज बस रात्रि हाल्ट ग्रामीण स्थल पर बनाए गए स्थान पर करेगी और सुबह बस अपने गन्तव्य स्थान से जिला मुख्यालय के रवाना होगी। शाम को जिला मुख्यालय से यह बसें ग्रामीण स्थानों पर बनाए गए स्थानाें के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें