- सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान में शुक्रवार को किशोरी का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि पिता की मौत के बाद से किशोरी अवसाद में थी।
मुरौली कठेरियान निवासी पिंकी (17) शुक्रवार की दोपहर घर में अकेली थी। उसके बाबा राम किशोर ने बताया कि परिवार के सभी लोग मकान के बाहर बने जानवरों के तबेले में थे। मकान के अंदर जाने पर पिंकी का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। उन्होंने बताया कि पिंकी के पिता लल्ला ने दो साल पहले खुदकुशी कर ली थी। तब से पिंकी अवसाद में थी।
मृतका के भाई अनुज की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतका पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी। प्रभारी निरीक्षक बसंतराम ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।