फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती के नहीं कराए बयान, पिता ने खाया जहर, थानाध्यक्ष सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23-ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश की फेसबुक पोस्ट। स्क्रीन शॉट
विज्ञापन


फोटो-24-कुलदीप सिंह। सोशल मीडिया
टड़ियावां थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की कुर्सी छिनी, विभागीय जांच के आदेश
प्राथमिकी दर्ज होने के 16 दिन बाद मिली युवती के पांच दिन तक न कराए बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ गई युवती को पुलिस ने 25 अप्रैल को तलाश लिया। पांच दिन तक पुलिस ने कोर्ट में युवती के बयान ही नहीं कराए। इस दौरान थानाध्यक्ष पिता को बेटी की सुपुर्दगी का आश्वासन देते रहे। इस बीच पिता ने जहर खा लिया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह को निलंबित कर दिया है।
एक गांव निवासी युवती गांव में ही रहने वाले अमित नाम के युवक के साथ चली गई थी। नौ अप्रैल को युवती के पिता ने आरोपी और उसके एक करीबी रिश्तेदार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस का दावा है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही जांच शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

25 अप्रैल को पुलिस ने युवती को खोज लेने का दावा किया था। नियम के मुताबिक युवती के मिल जाने पर पुलिस और कोर्ट के समक्ष उसके बयान होने चाहिए थे लेकिन युवती को न्यायालय में बयान के लिए नहीं ले जाया गया। चर्चा है कि थानाध्यक्ष पिता को भरोसा दिलाते रहे कि बेटी उन्हें मिल जाएगी।
इस बीच 29 अप्रैल को पिता ने जहर खा लिया। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें सीतापुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। युवती का बयान न होने और उसके पिता के जहर खा लेने की जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को हुई तो उन्होंने सीओ अजीत चौहान से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब कर ली। रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए।


इनसेट

विधायक के ब्लॉक प्रमुख बेटे ने लिखा, आज एक भ्रष्टाचारी कम हुआ
टड़ियावां थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के निलंबित होने के बाद विधायक श्याम प्रकाश के बेटे टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि आज एक भ्रष्टाचारी कम हुआ। ब्लॉक प्रमुख की इस पोस्ट से खासी खलबली मची है।
विज्ञापन



इनसेट

जो पिटा था, उस पर ही दर्ज करा दी थी प्राथमिकी
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह कई मामलों में घिरे हुए थे। चार अप्रैल को टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में कुछ लोगों की पिटाई कर दी गई थी। थानाध्यक्ष ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। बाद में नौ अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की लेकिन जो लोग पिटाई में घायल हुए थे उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। निलंबन की कार्रवाई को लेकर जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति में इस घटना का भी उल्लेख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें