फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जों और दाखिल-खारिज के मामले त्वरित निपटाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवाें में भूमि पर कब्जों और दाखिल-खारिज के मामले त्वरित निपटाएं जाएं। अच्छा करने वालों को प्रोत्साहित और गलत व काम में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सदर तहसील पहुंचे। सभागार में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपालों और पटल सहायकों से संवाद किया। भूमि पर कब्जा और दाखिल-खारिज में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि लेखपाल स्वयं को दाखिल-खारिज के मुकदमों से दूर रखें। किसी को भी अनुचित लाभ न पहुंचाएं। भ्रष्टाचार और अनुचित लाभ पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी नायब तहसीलदार व लेखपाल अपनी कार्यशैली में सुधार करें।
अनुचित दबाव स्वीकार न करें और दैवी आपदा के मामलों में पीड़ित परिवारों को नियमानुसार 24 घंटे में आर्थिक मदद प्राप्त कराएं। लेखपाल अपने हल्के के ब्लॉक प्रमुखों, प्रधान व बीडीसी से संपर्क बनाए रखें। तहसील कार्यालय को दलालों से मुक्त रखें। सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला सहित नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें