फोटो-19-शहीद उद्यान में हवन पूजन करते पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। आज के भौतिकवादी युग में लोग गलत खान पान और बेढ़ंगी दिनचर्या के कारण रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे मेें योग ही एक ऐसा विकल्प है, जिसके माध्यम से रोग से दूर रहा जा सकता है।
शहीद उद्यान में होली को लेकर हुए हवन पूजन में आहुतियां देने के बाद पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने उक्त बात कही। उन्होंने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से जटिल से जटिल रोगों से बचा जा सकता है।
असाध्य रोग भी योग से ठीक कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है लेकिन चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है।
योग से तनाव दूर होता है और नींद अच्छी आती है। इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है। उन्होंने कहा कि त्योहार जरूरत मनाएं पर योग में कोई अवकाश न करें। क्योंकि योग में कोई छूट नहीं है। इस दौरान कई साधक मौजूद रहे।