फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में अदेयता प्रमाण पत्र को लगी दावेदारों की कतारें

विज्ञापन
फोटो-10-जिला पंचायत में नोड्यूज बनवाने को लगी आवेदकों की लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव लड़ने वालों को नामांकन पत्र के साथ ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत का अदेयता प्रमाणपत्र भी दाखिल करना है। यही कारण है कि दावेदारों की लंबी लाइन जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अदेयता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लग रही है। महज दो दिन में ही तकरीबन आठ हजार अदेयता प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत चुनावों का ऐलान हो चुका है। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले चरण में ही मतदान होना है। तीन और चार अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
नामांकन के साथ जो अभिलेख लगने हैं, उसमें ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत का अदेयता प्रमाणपत्र यानी नोड्यूज सर्टिफिकेट भी शामिल है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अदेयता प्रमाणपत्र जारी करने के लिए फिलहाल पांच काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी स्वाती जैन ने बताया कि सुबह दस बजे से प्रमाणपत्र जारी करने का कार्य शुरू हो जाता है। शाम को पांच बजे तक जितने भी लोग लाइन में लगे होते हैं, उन सभी को प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। बताया कि अदेयता प्रमाणपत्र के लिए दो सौ रुपये शुल्क निर्धारित है। इसे जमा कर प्रमाणपत्र लिया जा सकता है।
एएमए स्वाती जैन ने बताया कि रविवार को अवकाश के बावजूद दावेदारों की सहूलियत के लिए अदेयता प्रमाणपत्र जारी करने का कार्य कराया गया। सोमवार को होली है। सोमवार को अदेयता प्रमाणपत्र नहीं जारी किए जाएंगे। इसके बाद मंगलवार से फिर लगातार प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।

फोटो-11-जिला पंचायत में फार्म जमा करने को कुछ इस तरह से लगी लंबी लाइन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें