हरपालपुर (हरदोई)। स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। यह बात 26 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज होटल में आतंकियों की गोली से दिव्यांग हुए मार्कोस कमांडो आयरन मैन ने कही।
मार्काेस कमांडो प्रवीण तेवतिया ने मंगलवार को एक गेस्ट हाउस में योग के प्रति लोगों को प्रेरित किया और बताया कि सीने में चार गोली लगने के बाद भी वह खुद को कैसे स्वस्थ रखते हैं। योग के बल पर ही उन्हें दिव्यांग आयरन मैन का खिताब मिला है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए भारत स्वाभिमान के मध्य यूपी प्रभारी स्वामी अभिषेक देव, जिला प्रभारी रामसिंह, रामशंकर, गुड्डू यादव, शैलेंद्र सिंह, आशाराम यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)