फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में जंगली जानवर के पग चिह्न मिले

Mon, 04 Mar 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गावं के खेतों में सोमवार की सुबह जंगली जानवर के पगचिह्न देखकर ग्रामीणों में दहशत बैठ गई। ग्रामीणों को बाघ की आशंका है जबकि, वन विभाग से कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बहाउद्दीनपुर गांव निवासी प्रमोद, राजकुमार, नंदकिशोर वाजेपयी, प्रताप सिंह, शिवम सिंह, प्रमोद दीक्षित सुबह जब गांव में पूरब की ओर से खेतों की तरफ गए तो उन्हें किसी जंगली जानवर के पगचिह्न दिखाई दिए। पुलिस व वन विभाग को जानकारी दी। खेतों में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
पाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वन विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी पगचिह्न की जांच के लिए नही पहुंचा। ग्रामीणों ने पगचिह्न देखकर बाघ की आशंका जाहिर की है। वहीं वन विभाग के रेंजर आलोक शर्मा ने बताया पगचिह्न किसी जंगली कुत्ते या लकड़बग्घा प्रजाति के जानवर के लग रहे हैं। पगचिह्न की जांच कर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें