हरदोई। नुमाइश मेला मैदान में चल रहे तीसरे हरदोई मेला महोत्सव के समापन पर रविवार रात दिल्ली से आए कलाकारों ने सेलेब्रिटी नाइट में ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल झूमता नजर आया।
डांस ग्रुप ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। शकीर-शकीरा पर डांस देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसके अलावा गायिका अंकिता मिश्रा ने बेहतरीन नज्म पेश की। इसके बाद विशेष सहयोग के लिए कुलदीप द्विवेदी व आयुषी रस्तोगी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र सिंह रानू रहे। इस मौके पर मुख्य आयोजक रविकिशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, दीपक कपूर, आशु गुप्ता, नईम अली, अजीत शुक्ला, भरत पांडेय, गोपाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
ये बने प्रतियोगिताओं के विजेता
एक शाम पुलिस के नाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरदार सुरेश, भानु सिंह, सौर्यन्शी कश्यप व भाव्या सिंह को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला जूनियर वर्ग में अनुश्री अस्थाना प्रथम, अनुष्का गुप्ता द्वितीय व हर्षित राठौर तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में सुरभि गुप्ता को प्रथम, स्नेहा श्रीवास्तव को द्वितीय व उज्ज्वल राठौर को तृतीय पुरस्कार मिला। कलश सज्जा प्रतियोगिता में वैष्णवी पहले, निहारिका त्रिपाठी दूसरे व मानसी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंकिता सिंह को, द्वितीय कृति श्रीवास्तव को व तृतीय पुरस्कार सेमल गुप्ता को दिया गया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वैष्णवी को, द्वितीय पुरस्कार मानसी गुप्ता को, तृतीय पुरस्कार स्नेहा श्रीवास्तव को मिला। स्कूल डांस प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में जयपुरिया स्कूल को प्रथम, टीएन किड्स जोन को द्वितीय व यूरो किड्स को तृतीय पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में भारती विद्या मंदिर को प्रथम, द कैंब्रिज को द्वितीय व टीएन किड्स जोन को तृतीय पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में सेंट जेम्स प्रथम रहा। कुकिंग प्रतियोगिता में शाम्भवी मिश्रा पहले, अथर्व भाष्कर दूसरे व राजन रावत तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अभिलाष कश्यप को, द्वितीय पुरस्कार रीता सिंह व तृतीय पुरस्कार निहारिका त्रिपाठी को दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शीतल प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार सूरज सक्सेना व तृतीय पुरस्कार दिव्यांशी गुप्ता को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार अंशिका गुप्ता, पल्लवी श्रीवास्तव, स्नेहा गुप्ता व शैफाली गुप्ता को दिया गया। डांस के प्राइमरी वर्ग में आराध्या सिंह प्रथम, ऐश्वर्या कश्यप द्वितीय, काव्या सिंह तृतीय और भूमि गौरव व आर्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में रंजना राजवंशी को प्रथम, भाव्या सिंह को द्वितीय व रिगा रस्तोगी को तृतीय पुरस्कार मिला। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में परी वर्मा प्रथम, प्रख्यांश सिंह द्वितीय, सुप्रिया श्रीवास्तव तृतीय रहीं। गायन के सीनियर वर्ग में अपूर्व भास्कर को प्रथम, अंशिका पांडेय को द्वितीय व प्रगति वर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया। सांत्वना पुरस्कार अभिषेक द्विवेदी, मोहिना वर्मा व अक्षय प्रताप सिंह को दिया गया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में मदारी पासी जन नायक ग्रुप को प्रथम, एलओसी स्कूल ग्रुप को द्वितीय व यूनिक ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया।