फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की धनतेरस पर बाजार चमका, हर प्रतिष्ठान पर धन बरसा

विज्ञापन
फोटो-14-सिनेमा रोड पर वैद्यनाथ के प्रतिष्ठान पर धन्वंतरि का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। धनतेरस का भीड़ भरा दिन व रोशन रात धन के देव कुबेर जिले भर के प्रतिष्ठानों पर जमकर बरसे। चाट की दुकान से लेकर सोने चांदी के शोरूम तक कोरोना काल में इस एक दिन व रात में ही 70 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने का अनुमान लगाया गया। धनतेरस को रोशनी से जगमग बाजारें ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रही और बिक्री देख व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि पिछले सालों की अपेक्षा इस बार सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजारों से लेकर छोटे मोटे बाजारों की दुकानें भी इस दिन गुजलार रही तो ब्लाक व अन्य कस्बों में भी ग्राहकों की भीड़ खरीददारी को जुटी रही। शहर के सिनेमा चौराहा, स्टेशन रोड, सदर बाजार, नुमाइश चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग व रेलवे स्टेशन की बाजार जहां एक ओर झिलमिल लाइटों की रोशनी से रोशन रही तो वहीं खरीददारी को शुभ मानकर सड़कों पर उतरे ग्राहकों की भीड़ से बाजार पटे रहे।
भीड़ के बढ़ जाने के कारण देर शाम से नुमाइश चौराहे से बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहे से बड़े चौराहे , रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर एलर्ट रही। इधर धनतेरस में यदि व्यापार की बात करें तो सोने चांदी के प्रतिष्ठानों में करीब 40 करोड़, कपड़ा व्यवसाय से पांच करोड़, बर्तन व्यवसाय से पांच करोड़, मिठाई प्रतिष्ठानों से 50 लाख से अधिक की बिक्री का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग प्रतिष्ठानों के दुकानदारों से बात के आधार पर लगाए गए अनुमान में बताया गया कि इसके अलावा 15 करोड़ से अधिक का व्यवसाय पांचों तहसीलों से किया गया है। सोने चांदी, कपड़े व बर्तन के अलावा बिजली की झालरें, खेल खिलौने व फास्ट फूड आदि पर भी व्यय होने का अनुमान लगाया गया है।
खूब बिके चांदी के गणेश लक्ष्मी
हरदोई। सोने चांदी के प्रतिष्ठानों में गुरुवार को धूम रही। रंग बिरंगी झालरों से शहर के सराफा व्यापारियों के यहां पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक लगी रही। सोने चांदी के आभूषणों से लेकर सोने चांदी के गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री खूब हुई।
इसके अलावा शहर के बड़े बड़े शोरूमों में सीतरामी हार से लेकर डायमंड के आभूषण खरीदने के लिए लोगों का आना जना लगा रहा। सराफा व्यापारी अनुज महेंद्रा व बबली महेंद्रा का कहना है कि सोने के आभूषणों व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को लेने वाले की भी आमद लगातार होती रही। सोने व चांदी के सिक्कों की भी भरपूर बिक्री हुई।
कपड़े की दुकानों पर जमा रही भीड़
हरदोई। शहर के सदर बाजार, सिनेमा चौराहे, रेलवेगंज आदि बाजारों में लगभग सात सौ कपड़ों की छोटी बड़ी दुकानें हैं। इसमें पारंपरिक परिधानों के साथ ही युवा वर्ग की पसंद के कपड़ों की जमकर बिक्री हुई। कई कंपनियों के शोरूम सुबह से ही आबाद रहे तो देर रात तक इनमें परिधानों को लेने वालों की लाइन लगी रही।
विक्रेता अर्जुन का कहना है कि वैसे तो युवतियों के लिए बहुत कुछ है लेकिन शहर की युवतियों की तरफ से लैंगी व कैफ्री सूट की मांग लगातार की जा रही है।
पांच करोड़ से अधिक के बिके बर्तन
हरदोई। स्टेशन रोड के प्रतिष्ठित दुकानदार अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक ठीक ठाक दुकान पर आज के दिन ही लगभग चार से पांच लाख तक की दुकानदारी का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले में 60 से अधिक दुकानें हैं। इस हिसाब से तो बर्तनों का व्यापार कई करोड़ रुपये का हो गया लेकिन इसे पंाच करोड़ से कहीं अधिक का माना जा सकता है।
मुरादाबाद से आने वाले बर्तनों में इस बार डमरू गिलास, छह पहल गिलास आदि की नई डिजाइन ने लोगों को काफी आर्कषित किया है।
मिठाइयों से पटे रहे मिष्ठान भंडार
हरदोई। बृहस्पतिवार को मनाई गई धनतेरस इस बार कुछ ज्यादा ही मीठी हो गई। जिले के मिष्ठान प्रतिष्ठानों से 50 लाख से अधिक की मिठाई बिकी। सबसे अधिक रसगुल्लों की बिक्री हुई। इसके अलावा हर किसी के पास कुछ न कुछ खास जरूर रहा है।
चटपटी चाट के कार्नर पर भी बरसी लक्ष्मी
हरदोई। सोना चांदी ही नहीं शहर के ठेलों पर चाट को खाकर लोगों ने जमकर मजा लिया। दुकानदार नरेश, बबलू आदि का कहना है कि बड़ी दुकानों की छोड़िए छोटी दुकानों ने ही सैकड़ों से लेकर हजारों का व्यवसाय किया है। कोई भी बाजार क्यों न रहा हो लेकिन बाजारों में खुली चाटों की दुकानों पर भीड़ भाड़ सुबह से लेकर शाम तक रही। जिन पर लाखों की चाट खाए जाने का अनुमान है।
चिकित्सक करें शास्त्रों का अध्ययन
हरदोई। धन्वंतरि जयंती व राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर डा. वीर सिंह कटियार के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व डीन एवं विभागाध्यक्ष आयुर्वेद विश्वविद्यालय जामनगर, गुजरात डॉ.आरवी द्विवेदी व परिषद के अध्यक्ष डॉ.आरके त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करते हुए माल्यार्पण किया। डॉ. द्विवेदी ने कोरोना काल में आयुर्वेद के योगदान विषय पर प्रकाश डाला।
उन्होंने चिकित्सकों को शास्त्रों का अध्ययन करने की आवश्यकता पर बल दिया। आरोग्य भारती के अध्यक्ष डॉ.आलोक कुमार सिंह, डॉ.पीके सिंह चौहान, डॉ.वीर सिंह कटियार, डॉ. एनसी त्रिपाठी, डॉ.एमके सिंह, डॉ.बाल शास्त्री, डॉ.अनुज गुप्ता आदि चिकित्सक मौजूद रहे। इधर वैद्यनाथ धन्वंतरि की जयंती सिनेमा रोड स्थित वैद्यनाथ प्रतिष्ठान पर भी मनाई गई। इस मौके पर संचालक गोपाल डिडवानिया, सुभाष आदि मौजूद रहे।
दोपहिया व चौपहिया वाहन शोरूम से कई लौटे वापस
हरदोई। धनतेरस पर शहर में वाहन खरीदने वालों का तांता लगा रहा। कई शोरूम ऐसे भी रहे। जहां एडवांस बुकिंग रही या फिर दोपहर बाद वहां गाड़ियां खत्म हो गईं। कांसेप्ट आटो मोबाइल्स के संदीप पांडे ने बताया कि उन्होंने दो सौ दोपहिया वाहन बेंचे। केडी मोटर्स के कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 27 एवं बालाजी हुंडई के कपिल अग्रवाल ने 30 चौपहिया वाहन बेंचे।
धनतेरस पर जमकर हुई खरीद फरोख्त
पिहानी। धनतेरस पर्व पर कस्बे में जमकर खरीद फरोख्त हुई। पुलिस की ओर से बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर के कटरा बाजार, बड़ी बाजार, पटवा गली, बस स्टैंड, जूनियर हाईस्कूल रोड व सिनेमा रोड आदि पर खासी भीड़भाड़ रही। बर्तन और सर्राफ की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल महेश चंद्र स्वयं भ्रमण पर रहे। सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रही।
आतिशबाजी की सजी दुकानें
संडीला। दिवाली के अवसर पर भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज प्रांगण में आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। आतिशबाजी दुकानदार संघ के अध्यक्ष प्रवीण मोगिया ने बताया कि इस बार कुल 17 दुकानें लगी हैं। अभी और बढ़ सकती हैं।

फोटो-16-इस बार सोने व चांदी के इन डिजाइनर नोटों व सिक्कों की डिमांड। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें