फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
फोटो-15-बिलग्राम स्थित राजघाट में गंगा स्नान कर डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। मौनी अमावस्या पर कस्बा स्थित राजघाट पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए डुबकी लगाई व विश्व मंगल की कामना की।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गुरुवार को बिलग्राम स्थित राजघाट पर आसपास जनपदों व क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मां गंगा के प्रति आस्था व्यक्त की। स्नान कर गंगाजी का ध्यान किया।
श्रद्धालुओं ने गंगाजी का विधि विधान से पूजन अर्चन भी किया। इसके बाद गंगाजी की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ गंगा मैया के जयकारे भी लगाए। कल्पवास कर रहे हजारों श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें