फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक भी है नौनिहालों के भविष्य के जिम्मेदार: बीईओ

विज्ञापन
फोटो-24-टडिय़ावां की ग्राम पंचायत बहर के जूनियर विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक में छात्रा को सम? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
टड़ियावां। बच्चों के भविष्य की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षकों की ही नहीं बल्कि अभिभावकों की भी है। शिक्षक स्कूल में तो अभिभावक घरों में बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें। ग्राम पंचायत बहर के जूनियर विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों व अभिभावकों को मिलकर क्षेत्र के स्कूल को प्रेरक बनाना है। इससे पूर्व छात्रा रुचि, प्रिया, पारुल, कोमल, प्रज्ञा, दिव्या, श्रेती एवं प्राची द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को बीईओ द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका किरण मिश्रा, सहायक अध्यापक संगीता, किरण मिश्रा, नीता गुप्ता, सीमा मिश्रा, शाहीन बानो, संगीता, प्रियंका रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें