फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हनुमान जी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से हर वर्ष सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है। इस बार भी शनिवार की शाम को सरकुलर रोड पर संचालित वैभव लॉन में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। यजमान अमिताभ शुक्ला सहित परिवार के सदस्यों ने पूजन किया।
विज्ञापन

आचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने पूजन कराया। सुंदरकांड के लिए लखनऊ की शशांक सागर की मंडली आई थी। उसमें शामिल कलाकारों ने सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। दरबार राम दरबार झांकी, हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। आरती के बाद कन्या भोज व प्रसाद का वितरण किया गया।
पंकज अवस्थी, अमित शुक्ला, सचिन मिश्रा, श्यामजी गुप्ता, सुनीता मिश्रा, श्वेता सिंह, शिमला सिंह, निशा वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें