फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही से बस चला रहा था चालक, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बीती दो अप्रैल को स्लीपर बस पलट जाने के कारण घायल हुई एमबीबीएस की छात्रा के पिता ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच जल्द पूरी करने की बात कही है। आरोप है कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था।
विज्ञापन




दिल्ली के नजफगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी सुमेर सिंह ने कासिमपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री मनस्विनी सीतापुर के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा है। बीती दो अप्रैल को वह स्लीपर बस से लखनऊ जा रही थी। आरोप है कि चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था।

कासिमपुर थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 261 पर चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना में उनकी बेटी समेत छह लोग घायल हुए थे। बेटी का दाहिना हाथ कोहनी से कटकर अलग हो गया था। उसका उपचार लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कासिमपुर के थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस के पंजीकरण संख्या का उल्लेख करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें