फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे दर्जी की कुल्हाड़ी से हत्या

विज्ञापन
फोटो-31-घटना स्थल पर मृतक के पिता श्यामलाल से जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खसरौल के मजरा बहोइया में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे दर्जी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर एएसपी पूर्वी, सीओ और प्रभारी निरीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी नमूने जुटाए हैं। पुलिस ने घटना में किसी करीब के शामिल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बहोइया निवासी रामसिंह (40) पुत्र श्यामलाल दर्जी था। उसकी दुकान अतरौली थाना क्षेत्र में ही भरावन चौराहे पर है। शुक्रवार रात रामसिंह घर के बाहर सोया था। रात में उसके सिर, चेहरे और सीने पर डंडा और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह जब पिता श्यामलाल घर के बाहर निकला तो बेटे का शव देख उसने शोर मचाया। इस पर मृतक का बड़ा पुत्र बिन्नू व अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव ने लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक नमूने भरे। अतरौली पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की गहनता से जांच की। इसी दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी घटना स्थल से पचास मीटर दूर स्थित एक सूखे कुएं में पड़ी मिली। इसके अलावा खून लगा डंडा भी मिला है। सूखा खून लगी दो चप्पलें भी पुलिस को मिली हैं। हालांकि मृतक की मां ने चप्पलें अपनी बताई हैं। मृतक की पत्नी बीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
तो किसी करीबी ने ही घटना को दिया अंजाम
पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो जांच और मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद स्पष्ट हो गया है कि घटना में किसी बेहद करीबी शख्स का ही हाथ है। मकान के बाहर ही सो रहे राम सिंह की हत्या हो जाना और घर के अंदर मौजूद लोगों को इसकी भनक तक न लगना पुलिस को भी आश्चर्य में डाल रहा है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतक राम सिंह का विवाह 23 वर्ष पहले माझगांव निवासी युवती के साथ हुआ था। उस शादी से रामसिंह का एक पुत्र बिन्नू (21) है। पुलिस का कहना है कि राम सिंह का अपनी पहली पत्नी से विवाद हो गया था और दोनों स्वेच्छा से अलग हो गए थे। बिन्नू अपने बाबा श्यामलाल के साथ ही रहता था। लगभग 12 वर्ष पहले राम सिंह ने बसंतापुर निवासी रीना से शादी कर ली थी। रीना से रामसिंह के तीन बच्चे सौरभ (9), गौरव (7), और सौम्या (5) हैं। घटना की रात रीना भी घर में नहीं थी। परिजनों के मुताबिक रीना शुक्रवर को ही बहन शिल्पी के आने पर उसके साथ ही मायके बसंतापुर चली गई थी। घटना की सूचना पर वह शनिवार सुबह वापस पहुंची।

फोटो-32-मृतक राम सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI

फोटो-33-कुएं में पड़ी कुल्हाड़ी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-34-कुल्हाड़ी की जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें