पैथालॉजी में जांच के लिए लगी मरीजों की भीड़।संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में डेंगू लगातार कहर बरपा रहा है। 24 घंटे में जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में डेंगू की जांच के लिए 258 मरीजों के नमूनों लिए गए। इनमें से 58 के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
अप्रैल और मई में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की विभीषिका झेल चुके लोगों को अब डेंगू बेहद परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल की पैैथोलॉजी में औसतन हर रोज तीस से चालीस लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हो रही है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीज इन दिनों बढ़े हैं। बताया कि पैथोलॉजी में डेंगू की जांच के लिए किटें उपलब्ध हैं। मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर समुचित उपचार किया जा रहा है।