फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आयुक्त के संभावित निरीक्षण के लिए दूर की जा रहीं कमियां

विज्ञापन
फोटो- 36- मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कक्ष के बाहर रंग रोगन करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिले में आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को आयुक्त जिले में आएंगे और समीक्षा बैठक के साथ परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। संभावना है कि वह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का भी दौरा कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। प्राचार्य ने पूरे अस्पताल परिसर में जाकर कमियों को दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

आयुक्त के जिले में समीक्षा बैठक के बाद निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज में काफी जोर देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कमियों को दूर करने के लिए अधिकारी काफी जोर दे रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने नवीन आईपीडी भवन में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। बता दें, कि नवीन आईपीडी भवन की दूसरी मंजिल पर अभी बीते दो दिसंबर को ही हड्डी वार्ड शिफ्ट हुआ है कि कुछ दिनों में जहां तहां गंदगी होने लगी है।
इस पर कर्मचारियों को सफाई करने के साथ ही तीमारदारों के बैठने के लिए कुर्सियां डालने के निर्देश दिए हैं। भवन के सामने पड़ी निर्माण सामग्री को अपने सामने हटवाया और मरीज व तीमारदारों के आवागमन का रास्ता साफ रखने के निर्देश दिए हैं। कमियों को दूर करने के साथ भवन का रंग-रोगन भी कराया जा रहा है। एक्सरे कक्ष और अल्ट्रासाउंड कक्ष की साफ सफाई भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें