फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-34- घटना के बाद मौके पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सतौथा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में डीसीएम ने टक्कर मार दी। पास ही खड़ा आग ताप रहा ट्रैक्टर चालक व एक किसान ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी अरुण (28) पुत्र तोताराम रविवार को पड़ोस के गांव जसमई निवासी मुनेश्वर (40) पुत्र विक्रम के साथ उसकी ट्रैक्टर-ट्राली से रूपापुर चीनी मिल में गन्ना उतारने गया था। वापस आते वक्त सतौथा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर दोनों सड़क किनारे आग तापने लगे। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आने से पास ही खड़ा अरुण व ट्रैक्टर चालक मुनेश्वर, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अरुण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि चालक को हिरासत व डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हापुड़ से डीसीएम में बंद गोभी लादकर आजमगढ़ जा रहा था। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें