फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठरी ढही, मलबे के नीचे दबने से अधेड़ की मौत

Sun, 30 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
death - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
बघौली। चौपाल पर करीब 40 साल पुरानी कच्ची कोठरी ढहने से अंदर सो रहे अधेड़ की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी महरी गांव का निवासी था।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी महरी निवासी रामवीर द्विवेदी (58) का गांव में पक्का मकान बना है। मकान से कुछ दूरी पर उनकी पैतृक चौपाल है।

चौपाल में करीब 40 साल पुरानी कच्ची कोठरी बनी थी। वह घर से खाना आदि खाकर अक्सर चौपाल पर बनी कोठरी में ही सोते थे।

रविवार को लगभग एक बजे घर से खाना खाकर चौपाल पर गए थे। वह कोठरी में पड़ी चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान कोठरी की छत ढह गई, वह कोठरी के  मलबे के नीचे दब गया।

कोठरी की छत गिरने क ी आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने मलबा हटाकर रामवीर को बाहर निकाला। जब तक उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक  खेती करता था। उसके चार बेटे रामनरेश, योगेश, राकेश, मुकेश व एक बेटी है। एसओ राजीव चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें