फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 28 Apr 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई (बेहटा गोकुल)। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव मकान के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। युवक की बीती चार मार्च को ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

सैदपुर निवासी आशीष (22) पिता शैलेंद्र के साथ सब्जी बेचने का काम करता था। शनिवार सुबह पिता शैलेंद्र थोक में सब्जी खरीदने के लिए मंडी गए हुए थे। मां उर्मिला रिश्तेदारी में गई हुई थीं। छोटा भाई घर के बाहर था। सुबह लगभग सात बजे जब छोटा भाई घर पर वापस पहुंचा तो आशीष का शव मकान के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला।
परिजन उसके जीवित होने की उम्मीद में उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आशीष की शादी बीती चार मार्च को ही सांडी थाना क्षेत्र के धोंधी गांव निवासी शालिनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन

घटना के वक्त शालिनी मायके में थी। मृतक के पिता शैलेंद्र घटना के संबंध में कुछ बता नहीं पाए। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें