फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रस्सी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-14- अटल कुमार। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सवायजपुर। सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सौरंगपुर के पास शनिवार रात एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। परिजन शव देखकर बदहवास हो गए। परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

सौरंगपुर गांव निवासी अटल कुमार (18) हरपालपुर कस्बे में कोयला बेचते थे। सौरंगपुर गांव सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर स्थित है। मृतक के भाई संदीप के मुताबिक शनिवार शाम साढ़े छह बजे शौच जाने की बात कहकर वह घर से निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। रात 11 बजे अटल का शव गांव से कुछ दूरी पर सवायजपुर-हरदोई मार्ग के किनारे चांदनी के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने मौके पर पहुंच कर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। मृतक की मां शिवरानी पुत्र का शव देखकर बदहवास हो गईं। मृतक के पिता महेश की दस साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक के तीन भाई संदीप, दिनेश, रोहित और तीन बहनें हैं। चार भाइयों में अटल तीसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष ने बताया शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें