फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने मार कर लटकाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो-09- अखिलेश। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। तौकलपुर में दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव जाने की बात कह कर निकले युवक का शव सोमवार रात पेड़ पर फंदे से लटका मिला। भतीजे ने मृतक के दो दोस्तों पर मार कर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साथ ग्राम तौकलपुर निवासी अखिलेश यादव (28) दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करते थे। उनके भतीजे संजीव के मुताबिक, अखिलेश करवाचौथ पर गांव आए थे। सोमवार शाम पड़ोसी गांव रामापुर रहोलिया गए थे। अखिलेश के साथ गांव निवासी उनके दो दोस्त भी गए थे। रात आठ बजे तक जब वह वापस घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरु की गई। उनके बड़े भाई दिनेश और अन्य परिजन गांव के आसपास उन्हें तलाशने लगे।
इस दौरान अखिलेश का शव रात नौ बजे गांव की उत्तर दिशा की ओर जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई के मुताबिक, शव पर चोट के निशान हैं। आरोप लगाया कि दोस्तों ने अखिलेश को लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया। फिर उनके शव को लटका दिया। परिवार में पत्नी रिंकी और 10 वर्षीय एक पुत्र है। अखिलेश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चर्चा है कि रंजिश में शराब ठेके पर मारपीट
मृतक के बड़े भाई के मुताबिक, गांव के एक व्यक्ति के साथ अखिलेश की रंजिश थी। कई बार विवाद हो चुका है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि रामापुर रहोलिया में शराब ठेके पर उस व्यक्ति और उसके अन्य साथियों के साथ मारपीट हुई। इसके बाद अखिलेश का पता नहीं चला। फिर रात में उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें