बेनीगंज। क्षेत्र के डही गांव में एक युवक का शव गांव के बाहर गूलर के पेड़ पर रस्सी के फंदा से लटका मिला। परिजनों ने युवक को मानसिक बीमार बताया।
डही गांव निवासी अशोक (20) का गांव के बाहर गूलर के पेड़ पर रस्सी के फंदा से शव लटका मिला। मां शिवदेवी ने बताया कि अशोक दिल्ली में रहकर दिहाड़ी पर काम करता था। बुधवार को ही घर आया था। घर आने के बाद अशोक मानसिक बीमार चल रहा था। बताया कि शुक्रवार शाम को गांव में ही दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
काफी देर तक जब वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान अशोक का शव गांव के पश्चिम रामलखन के खेत में गूलर के पेड़ से लटकता मिला। युवक दो बहनों में बड़ा और इकलौता था। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।