हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर लाल में रविवार को शाम फसल की रखवाली करने खेेतों पर गए किसान का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर लाल निवासी राजबहादुर उर्फ ठकुरी (35) खेतीबाड़ी करते थे। वह रविवार को शाम खाना खाकर फसल की रखवाली करने गए थे।
कुछ देर बाद खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने पेड़ में साड़ी के फंदे से शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।