फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शारदा नहर में मिला शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 24 Feb 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर में बालामऊ रेगुलेटर के पास भगुईखेड़ा में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। शव के कपड़ों की जेब से 1470 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश यादव मौके पर पहुंचे और शव नहर से निकलवाया। कोतवाल के मुताबिक लगभग 50 साल के व्यक्ति का शव है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की गई है। इसके साथ ही आस-पास के थाना क्षेत्रों में नहर में गिरने या गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें