फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खंभा गिरने से किशोरी की मौत में डीसीएम चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिहिगवां में रविवार देर शाम बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता की शिकायत पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहिगवां निवासी रागिनी (14) कक्षा नौ की छात्रा थीं। रविवार देर शाम वह सहेली कामिनी के साथ गांव स्थित जनरल स्टोर जा रही थीं। स्टोर के पास ही एक डीसीएम बैक हो रही थी। इसी डीसीएम में बिजली का तार फंस गया था। इसके बाद भी चालक ने डीसीएम नहीं रोकी। इस कारण बिजली के पांच खंभे गिर गए। इनमें से एक खंभा रागिनी के ऊपर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब पूरे मामले में मृतका के पिता अजय कुमार की शिकायत पर कछौना कोतवाली क्षेत्र के समसपुर निवासी डीसीएम चालक मोहम्मद कैफ के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि डीसीएम गांव में पशु आहार उतारने आई थी और वापस जाते समय चालक की लापरवाही से घटना हो गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें