फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के प्रेमी ने हथौड़ी मारकर की थी अधेड़ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाने के बैजना गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व हुई अधेड़ की हत्या का रविवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने मामले में अधेड़ की बहू के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हत्यारोपी ने अधेड़ की हथौड़ी मारकर हत्या किए जाने की बात कबूली है। उसने कहा कि अधेड़ उसके प्यार में बाधक था। इसलिए मार डाला। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि बैजना गांव निवासी रामप्रकाश (52) 23 फरवरी को लापता हो गया था। बेटे राजेश ने एक व्यक्ति नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

26 फरवरी को रामप्रकाश का शव गांव के ही ऋषिपाल के खेत में पड़े पुआल में मिला था। बकौल एसपी पुलिस की जांच में नन्हें लाल समेत चार लोग शक के दायरे में आए थे।
इसी में एक सुभाष यादव को पुलिस ने ऐजा मोड़ के पास से शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सुभाष ने पूछताछ में सच उगल दिया। सुभाष ने बताया कि उसका रामप्रकाश की बहू से तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
इस बात का संदेह रामप्रकाश को हो गया था। वह उन दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए मौका पाकर खेत में रामप्रकाश की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली सर्विलांस, स्वॉट, एसओजी व लोनार पुलिस टीम को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें