फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 24 करोड़ की लागत से बनेगा दारुकुइया मार्ग, लोगाें को होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। दारुकुइया मार्ग 24.80 करोड़ रुपये से बनवाया जाएगा। विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने यज्ञ-हवन के साथ मार्ग बनवाए जाने के लिए भूमि पूजन किया। मार्ग बन जाने से लोगों को उन्नाव जनपद के गंजमुरादाबाद जाने और आने में आसानी होगी।
विज्ञापन

दारुकुइया से गंजमुरादाबाद तक सड़क निर्माण के लिए शासन ने 24 करोड़, 80 लाख, 33 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। करीब 15 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी। यह मार्ग मल्लावां को गंजमुरादाबाद कस्बा से जोड़ता है। 40 साल से सड़क के आसपास के गांवों के लोग निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दी थी। मंगलवार शाम विधायक ने गंजजलालाबाद गांव में सड़क के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर कुलदीप कटियार, राजेश सिंह, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।



75 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में होगी आसानी
करीब 12 किलोमीटर लंबाई में मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से नयागांव, रौसा, दारुकुइया, हेरवल, लालपुर, भसूड़ा, नसीरपुर, तेरिया, भवानीपुर, भजनपूरवा, सराय सुल्तान, गंज जलालाबाद समेत करीब 50 गांवों की करीब 75,000 से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी होगी। यह सड़क उन्नाव जनपद व मल्लावां से संडीला जाने वाली सड़क को नयागांव चौराहे पर जोड़ती है। तेरिया निवासी विनोद कुमार, बखोरा निवासी पूर्व प्रधान रामेश्वर, इब्राहिमपुर के प्रधान अखिलेश कुमार ने बताया कि मार्ग खराब होने से कृषि उपज भी मंडी ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें