फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की छुट्टी ग्राहकों पर भारी

Fri, 03 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष 2015-2016 के पहले दिन 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक लगातार तीन दिनों के बैंकों में अवकाश होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवकाश के कारण बुधवार की तरह गुरुवार को भी बैंकों तथा एटीएम केन्द्रों पर पैसा निकालने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को लोगों को कई एटीएम केंद्रों से निराश होना पड़ा। कहीं एटीएम के शटर डाउन रहे तो कहीं एटीएम नो कैश और नो सर्विस के मैसेज देते रहे, जिसके कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए शहर में चक्कर लगाने पड़े और जहां कहीं एटीएम चालू मिले वहां से अपना ट्रांजेक्शन किया, जबकि एटीएम की अन्य सेवाएं बाधित है, जिससे लोगों को शुक्रवार तक इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

शनिवार को बैकें खुलेगी और शनिवार को वर्किंग टाइम कम रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिले में सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आफ आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, सिंडीकेट बैंक, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के अलावा बैंक शाखाएं प्राइवेट सेक्टर एवं सहकारी कोआपरेटिव सेक्टर आदि बैंकों की करीब 250 शाखाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीन दिनों के अवकाश के चलते बैंकिंग कामकाज न हो पाने लोगों को काफी निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें