फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु के आने की खुशी में चर्च सजने लगा खास, क्रिसमस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्रिसमस शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। देर रात चर्च की घंटी बजाकर पर्व की शुरुआत की जानकारी दी गई। बाजार में क्रिसमस ट्री और सेंटा कैप खूब बिके।
विज्ञापन

चर्च से लेकर बाजार तक प्रभु यीशु के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। क्रिसमस का पर्व बच्चों के लिए खास होता है। कहा जाता है कि इस दिन सेंटा क्लॉज बच्चों को उपहार बांटते हैं। ऐसे में क्रिसमस के पर्व से पहले दुकानें भी बच्चों को देने वाले उपहारों के लिए सज गईं हैं। लोगों ने बच्चों को उपहार देने के लिए खरीदारी भी कर ली है। क्रिसमस ट्री, सेंटा कैप व हैंगिंग बेल्स की बिक्री खूब हुई। क्रिसमस ट्री जहां 45 रुपये से 1550 रुपये तक में एपलब्ध हैं। वहीं सेंटा कैप 25 से 50 रुपये की है।
शहर के मैथाडिस्ट चर्च की तस्वीर अलग ही नजर आती है। प्रेयर हॉल को सजाया गया है। क्रिसमस-ट्री भी आकर्षण का केंद्र है। प्रबंधक अनिल सिंह एडवोकेट ने बताया कि फादर संतोष कुमार के निर्देशन में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना और गीत गाए जाएंगे। चर्च के प्रार्थना कक्ष में कैंडल जलाने के लिए युवक और युवतियां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें