फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मारी

Fri, 10 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिलग्राम।  कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मार दी। गांव के चार लोगों ने घर से खींचकर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह खून से लथपथ हो गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।      
विज्ञापन

                             
 कोतवाली क्षेत्र के ललौली गांव निवासी छोटेलाल (45) खेती करता है। छोटेलाल का गांव निवासी सुशील, सुनील हरिश्चंद से प्रधानी की रंजिश चल रही थी। छोटेलाल गुरुवार शाम सात बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। उसी समय सुशील मौके  पर आकर उससे गालीगलौज करने लगा। जिससे दोनों में विवाद शुरू हो गया । विवाद बढ़ने पर सुशील के भाई सुनील हरिश्चंद समेत चार लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए।

हमलावरों ने छोटेलाल को दरवाजे से खींच लिया। सुशील ने कुल्हाड़ी छोटेलाल के सिर पर मार दी। कुल्हाड़ी लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। उसेे जमीन पर गिरता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के बेटे विमलेश की तहरीर पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें