स्कूल से शौच के लिए निकली नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा पढ़ाई के दौरान शौच के लिए अवकाश लेकर खेत की ओर गई। छात्रा के अनुसार रास्ते में ही गांव का नत्थू कोल(19) मिला। वह उसे जबरन खेत की ओर ले गया। इसके बाद धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
शाम को पीड़िता ने घर में परिजनोें को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनोें ने आरोपी के घर जाकर उलाहना दिया। इसके बाद सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडीकल के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।