फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में आया युवक फंदे पर झूला

Thu, 26 Apr 2018 11:39 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

चचेरी बहन की शादी में शामिल होने लुधियाना से आए युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने पेट दर्द से परेशान होने से जान देने की बात कही है। पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

 बघौली थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी रामनारायण के दो बेटे गुड्डू, कन्हई (19) के अलावा तीन बेटियां हैं। छोटा बेटा कन्हई करीब तीन साल से लुधियाना में मजदूरी करता था। रविवार को चाचा भारत की बेटी की शादी है। शादी में शामिल हाने के लिए वह बुधवार को ही लुधियाना से गांव आया था। रामनरायण ने बताया शाम को परिवार अलग-अलग जगह सोने चले गए। कन्हई भी कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर आवाज लगाई। जवाब न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो कन्हई का शव पंखे के कुंडे में रस्सी से लटकता दिखा।  घटना से घर में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि कन्हई कई महीनों से पेट में दर्द से परेशान था। इलाज भी कराया जा रहा था, लेकिन आराम नहीं मिला। बीमारी से क्षुब्ध होकर कन्हई ने जान दे दी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी एसओ ने बताया मामला संज्ञान में है। परिजनों ने आरोपों से इनकार कर बीमारी से परेशान होना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें