फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई से बच्चों की मौत के बाद सीएमओ कार्यालय का लगा रहे चक्कर       

विज्ञापन
कुशीनगर में पहुंची विश्व बैंक की टीम के साथ स्थीनीय लोग और पर्यटन सूचना अधिकारी प्रान रंजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसया। जिले में पर्यटन विकास और उससे जुुड़े कुटीर उद्योग, प्रमुुुख खेती, गांव व नगरों के रहन-सहन की जानकारी एकत्र करने केे लिए विश्वबैंक की चार सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को कुशीनगर पहुंची। इस टीम की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त आईएएस व टूरिस्ट एक्सपर्ट डॉ. जीजी सक्सेना ने सदस्यों के साथ महापरिनिर्वाण मंदिर, माथाकुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप के बगल में स्थित बुद्धा घाट और वन विभाग परिसर में मेडीटेशन सेंटर का दौरा कर विस्तार से जानकारी ली। टीम रीजनल टूरिज्म मास्टर प्लान फार बुद्ध सर्किट उत्तर प्रदेश के लिए काम कर रही है। टीम में आए टूरिस्ट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट सलाहकार विशेष सिंह ने बताया कि जिले में टीम की तरफ से दो दिवसीय दौरा चल रहा है। कुशीनगर के अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए लुभाने वाले स्थलों की भी जानकारी प्राप्त करनी है। उन्होंने बताया कि इसके पहले पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सकिंसा और कौशांबी में भ्रमण कर जानकारी ली गई। उसके बाद 19 अप्रैल से श्रावस्ती, कपिलवस्तु और अब कुशीनगर की पुरातत्व साइट्स को विकसित कर पर्यटन बढ़ाने पर जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन स्थलों के विकास के लिए प्लान तैयार कर प्रदेश सरकार को दिया जाएगा। टीम की दो महिला सदस्य सोशल एक्सपर्ट व अर्बन प्लानर पारुल कुमार, सलाहकार पूजा द्विवेदी समाजसेवी किरन सिंह और टूरिज्म एक्सपर्ट डॉक्टर जीजी सक्सेना ने टीके राय से यहां के बारे विशेष जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की। टीम का सहयोग सहायक पर्यटन सूचना अधिकारी प्रान रंजन ने किया। सलाहकार विशेष सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे से जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें