आलू का दो लाख 30 हजार का एमटी का लक्ष्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन महिलाओं ने जान देने का प्रयास किया। दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली निवासी मंजू (16) पुत्री राजेंद्र ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर निवासी रंजना (28) पत्नी चरन ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के पुरवावां निवासी अंजू (16) पुत्री अनिल कुमार ने घर के अंदर फांसी लगा ली। जिसको परिजनों ने देख लिया और उसे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।