फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरे टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, नौ घायल

Wed, 09 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की की मदद से अस्पताल भेजा गया है। एक हादसे में सवारियों से भरे टेंपो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें नौ लोग घायल हुए। दूसरे हादसे में पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दो लोग घायल हुए हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डेलपंडरवा के निकट एक सवारियों से भरे टेंपो में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार घुडै़ल खीरी निवासी धर्मेंद्र (32), उनकी पत्नी अंजू देवी (30) व पुत्र रंजीत (7) समेत कुरेंद्र (50) निवासी बऊली मजरा मझिया (पिहानी), मीना पत्नी शंभू व मोहित पुत्र शंभू निवासी पिपरी कलां खीरी, मधु देवी पत्नी नरेश निवासी गोविंदपुर खीरी, अंशुता पुत्री रामू निवासी रसूलपुर व दिवाकर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है।

इधर, पिहानी-सल्लिया मार्ग पर शाहपुर तिराहे के निकट एक बाइक में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक जनजीत  (25) निवासी इटौली लगुआ सुल्तानपुर व इलियास (30) निवासी मोहल्ला कोटकलां पिहानी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें