फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 17 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा गांव में युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी देवी शरण की ससुराल सुरसा थाना के गांव पचकोहरा में है। देवीशरण का बेटा सर्वेंद्र (35) ननिहाल में रहता था। वह लोडर किराए पर चलवाता था।
विज्ञापन


सर्वेंद्र महिला और उसके दो बच्चों के साथ रहता था। इस कारण उसकी पत्नी अपने मायके फर्रुखाबाद चली गई थी। बुधवार रात उसका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ विनय मिश्र का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने फांसी लगाकर जान दी
बिलग्राम। दुर्गागंज निवासी हरिप्रसाद (28) मानसिक रूप से बीमार था। इस कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे युवक शौच के लिए बाग गया था। कुछ देर बाद लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका होने की सूचना दी। सूचना पर हलका प्रभारी विनोद मौर्या मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा ने बताया कि पिता ने बेटे के खुदकुशी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें