बिलग्राम। क ोतवाली क्षेत्र के डाभा गांव निवासी बलराम की जमीन की रंशिज में सगे भाई ने ही डंडे से पीटकर हत्या की थी। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के डाभा गांव निवासी बलराम (45) 25 दिसंबर को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह दो दिन घर नहीं लौटा था। बेटे अनुज की तहरीर पर पुलिस ने 28 दिसंबर को बलराम के बड़े भाई घनश्याम के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।
29 दिसंबर को सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला था। कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने दावा किया कि बलराम की हत्या उसी के बड़े भाई घनश्याम ने की थी। अनुज की तहरीर पर घनश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर चोट लगने से बलराम की मौत होना स्पष्ट हुआ था। क ोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में घनश्याम ने जुर्म स्वीकार किया था।
बलराम ने चचेरे भाई की जमीन अपने नाम बैनामा करा ली थी। इसी बात से घनश्याम बलराम से रंजिश मानता था। कोतवाल ने बताया कि घनश्याम ने बहाने से बलराम को बाग में बुलाया था और डंडे से पीट कर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।