फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से झोपड़ी जलकर राख

Tue, 02 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला हरदाोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौनी निवासी इंदल राठौर की लाई, चना व मूंगफली भूनने वाली भट्ठी पुरानी गल्ला मंडी में है। सोमवार की शाम सात बजे वह भट्टी बंद करके अपने घर चले गए थे। लगभग 10 बजे के आसपास उसी रोड से एक बारात गुजरी। बारात में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी अचानक  झोपड़ी पर जा गिरी जिससे झोपड़ी में आग लग गई और सामान जलने लगा। करीब 11 बजे मंडी के व्यापारियों ने इंदल को फोन पर सूचना दी, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। मंडी के व्यापारियों ने दमकल व पुलिस को सूचना दी, पर दमकल 2 घंटे बाद पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, पर पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन

आग पूरी तरह बुझने से झोपड़ी जलती रही। इंदल राठौर के बताया कि झोपड़ी में 20 बोरा मूंगफली, 10 बोरा चना व लाई, एक नई ठेलिया, तौलने का इलेक्ट्रानिक कांटा व अन्य सामान रखा था जो जल गया। पुलिस ने इंदल राठौर की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की। पूछताछ के लिए बाराती पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस कोतवाली ले आई है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं। उधर, एसडीएम ने नुकसान का जायजा लेने को तहसील के राजस्व कर्मियों को भेेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें