फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवाकर रेप के मामले में एफआईआर दर्ज

Tue, 02 Dec 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र की किशोरी को अगवा कर रेप के मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर फूलपुर के भोगवारा गांव के शशि प्रकाश भारतीय के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शशि प्रकाश ड्राइवर है।
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी को रविवार की रात भोगवारा का शशि प्रकाश घर में घुसकर जबरन उठाकर अपने घर ले गया था। उसने किशोरी के मुंह के साथ ही हाथ और पांव भी बांध दिया था। उसने किशोरी को धमकी दी थी कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसे जान से मार देगा। रेप के आरोपी ने किशोरी को अपने घर में बंद करके रखा था। बात युवक के रिश्तेदारों को पता चली तो उसको मुक्त कराया गया। किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता किशोरी को लेकर पूरे दिन फूलपुर थाने पर ही बैठा रहा। रात में बाप-बेटी को घर भेज दिया गया। मंगलवार को दोनों फिर से थाने पहुंचे तो रिपोर्ट लिखी गई। मेडिकल के लिए किशोरी को भेजने में भी काफी विलंब किया गया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजते-भेजते  शाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें