फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से हुई थी अधेड़ की मौत

Tue, 20 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
अतरौली के रायपुर में मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र के रायपुर निवासी अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हुई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई। मृतका की बेटी ने रिश्तेदार पर पिता को शराब पिलाकर तालाब में डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि रिश्तेदार पिता पर शादी उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र अतरौली के गाँव रायपुर सोमवंशी निवासी प्रकाश (48) शुक्रवार को जुगराजपुर के बाजार से खरीदारी करने गया था। जुगराजपुर गांव में ही उसके  बहनोई मंगल रहते हैं। मृतका के बेटी प्रीती ने बताया कि देर रात तक पिता घर नहीं लौटा तो उसने सोचा की वह फूफा मंगल के घर रुक गए होंगे। जब शनिवार को दोपहर तक पिता घर नहीं पहुंचा तो फूफा के घर पहुंची।   उन्होंने शुक्रवार को ही घर से जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने प्रकाश की खोजबीन चालू की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जबकि रविवार क ो मंगल के घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे शौच को गए ग्रामीणों ने पानी में शव पड़ा मिला था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
  जिसमें अधेड़ की पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक क ी बेटी प्रीती ने फुफेरे भाई पर शराब पिलाकर तालाब में डुबोने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि फुफेरे भाई की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। फुफेरे भाई उसके साथ शादी करने के लिए पिता पर दबाव बना रहा था।   लेकिन वह शादी करने के लिए राजी नहीं थे। इसी के चलते वह शुक्रवार को पिता को घर बुला ले गया था। जहां पर शराब पिलाने के बाद पिता की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि अभी उनको मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें