फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से छात्र की मौत

Thu, 17 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से वापस आ रहे छात्र को पिकप ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना से परिवार मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी रोहितास शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। उसका 14 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार पब्लिक स्कूल कैरियर में कक्षा आठ का छात्र था। बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने पर साइकिल से घर आ रहा था।

रास्ते में सहोरा गांव के पास साइकिल में पीछे से आ रही पिकप डाला ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर विद्यालय के छात्रों के अलावा शिक्षिका भी अस्पताल पहुंची। परिजनों ने बताया कि अनुज दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें