फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर फूटा गुस्सा

Thu, 17 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। बड़ी तादाद मेें उपकेंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और सांसद अंजूबाला का पुतला फूंके  जाने की सूचना मिली तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बलवंत चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेई को बुलवाकर समस्या को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। तब जाकर मामला शांत हुआ।

विद्युत उपकेंद्र से शेड्यूल के अनुसार सप्लाई न मिल पाने से नलकूप बंद पड़े है। इससे फसलें सूख रही हैं। साथ ही उमस भरी गर्मी से नगर के लोग परेशान हैं। लोगों ने अफसरों को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं निकाला। इससे गुस्साए नगर के लोग उप केंद्र पर पहुंचे और बिजली विभाग व जनप्रतिनिधियोें के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान कुछ युवक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद अंजूबाला के पुतले लेकर पहुंच गए। यह देख मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना कोतवाल को दी। कुछ देर में कोतवाल अशोक तिवारी, सीओ बलवंत चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


साथ ही पुतले न फूंकने के लिए दबाव डाला। इस बीच कुछ पुलिसकर्मी सीएम का पुतला छीनकर निकल गए। सीओ ने जेई अमरीश कुमार को बुलाकर बातचीत की।

उन्होंने कहा कि शेड्यूल के अनुसार सप्लाई देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। इस मौके पर प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, लालू, अनिल, दिलीप कुमार, सुबोध कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें