टड़ियावां थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के पुत्र की संदिग्ध हालात में
गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया। मृतक के पिता का कहना है कि एक युवती को लेकर कुछ लोग उस पर
कमेंट कर परेशान करते थे जिसके चलते उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस प्रेम
प्रसंग के चलते आत्म हत्या करने का मामला बता
रही है । थाना क्षेत्र के
ग्राम हर्रई के प्रधान श्याम सिंह यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रियांक उर्फ
रिंकू रविवार की सुबह पड़ोस में रह रहे पिता के मामा राजेंद्र सिंह के घर
गया था। अचानक गोली चलने की आवाज आने पर घर के लोगों ने जाकर देखा तो ऊपर
कमरे में उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में ही अवैध हथियार देशी कट्टी
पड़ी हुई थी। घटना की
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवैध हथियार को कब्जे में ले लिया । मृतक के
पिता ने बताया कि परिवार के लोग ज्यादातर समय दिल्ली में रहते हैं । एक माह
पूर्व ही गांव आए थे। रिंकू राममनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में
बीएससी तृतीय साल का छात्र और वह वेटलिफ्टिंग का खिलाड़ी था।
बताया कि गांव
में कुछ लोग एक युवती को लेकर उसके पुत्र पर उल्टे सीधे कमेंट करते थे
जिससे वह परेशान था। इसी कारण उसने खुद को गोली मार कर जान दे दी। अवैध
हथियार कहां से आया, इसको लेकर परिजन कुछ बोल नहीं रहे हैं।
थानाध्यक्ष मदन
गोपाल गुप्ता ने बताया कि युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके चलते उसने
आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच
की जा रही है। उधर, सीओ जितेंद्र गिरि ने भी घटनास्थल का जायजा लेने के
बाद जांच की ।