फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में नर्सिंग की छात्रा से छेड़छाड़, टेंपो से फेंका

Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 ढकवा मोड़ पर पर शनिवार की शाम शोहदों ने नर्सिंग की छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे चलते टेंपो से सड़क पर फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


शोभवा की रहने वाली युवती शनिवार की शाम प्रतापगढ़ से घर आ रही थी। शाम को ढकवा मोड़ पर पहुंचने के बाद वह घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी। इस बीच वहां एक टेंपो आकर रुका। उसमें चालक के अलावा एक युवक बैठा था। छात्रा उस पर सवार हो गई। कुछ दूर जाने पर चालक व उसका साथी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस पर वह विरोध करने के साथ ही शोर मचाने लगी।

इससे गुस्साए चालक और उसके दोस्त ने उसे चलते टेंपो से फेंक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गई। काफी देर तक वह वहीं पड़ी रही। इस बीच उसके गांव की एक महिला उधर से गुजर रही थी। उसने उसे पहचानने के बाद परिजनों को सूचना दी। घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे और उसे पट्टी सीएचसी ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था। पीड़िता के भाई ने इस मामले में टेंपो चालक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें