फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव लटकाया

Wed, 21 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ और लिखापढ़ी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव पकरा में हत्या कर युवती का शव झांड़ियों से घिरे पेड़ से फंदे पर लटका दिया गया। गाल पर चोट के निशान थे और मुंह व नाक से खून निकल रहा था। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे पचदेवरा और पाली थाने की पुलिस पहले सीमा विवाद में उलझ गई। सीओ के पहुंचने पर पचवेदरा पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव फंदे से उतरवाया। शिनाख्त न होने के कारण शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। यहां से आठ किमी दूर ही शाहजहांपुर जिले की सीमा है।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलपापुर के मजरा पकरा के लोग सुबह 7:30 बजे खेतों पर गए थे। खेतों के बीच से निकले नाले में झांड़ियों से घिरे पेड़ से एक अज्ञात युवती का शव फंदे पर लटक रहा था। ग्रामीणों ने पचदेवरा थाना पुलिस को सूचना दी। एक घंटे बाद पचदेवरा पुलिस  और उसके पंद्रह मिनट बाद पाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ही थानों की पुलिस ने शव अपने थाने की सीमा में न की बात कह पल्ला झाड़ लिया। करीब 10 बजे सीओ अरविंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे उन्होंने पचदेवरा थानाध्यक्ष संजय यादव को मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया।

पेड़ के तने में करीब सात फीट ऊंचाई पर निकली पतली टहनी में दुपट्टे के फंदे पर शव लटका था। युवती के पैर जमीन से करीब डेढ़ फीट ऊंचाई पर और शव तने से सटा था। कंधों से पैरों तक हरे रंग का दुपट्टा लिपटा था। युवती काली रंग का कुर्ता, सफेद सलवार और स्लेटी स्वेटर पहने थी। पेड़ के नीचे आसमानी रंग की हवाई चप्पलें भी पड़ीं थीं। युवती के गाल पर चोट का निशान था और मुंह व नाक से खून भी निकल रहा था। हालात देखकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। शिनाख्त नहीं होने से शव को मर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव जहां मिला, उस जगह से शाहजहांपुर जिले की सीमा करीब आठ किलोमीटर दूर है। पचदेवरा थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें